ताजा खबर

Top 10 MBA College In India: ये हैं भारत के टॉप-10 MBA कॉलेज, यहां एडमिशन लेना हर युवा का होता सपना

Top 10 MBA College In India

Top 10 MBA College In India: जैसा कि हम सभी ग्रेजुएशन करने के बाद एक अच्छी कॉलेज दाखिला लेकर बा की पढ़ाई करनी योजना बनाते हैं इसमें भारत भर में कई सारे ऐसे कॉलेज है जो अपनी रिप्लिकेशन उसमें अच्छे खाकर बनाई हुई है आज के इस आर्टिकल के माध्यम से एमबीए कॉलेज का लिस्ट के साथ उसके बारे में जानकारी दूंगा जहां से अगर आप बा करते हैं तो आपको एक तो सस्ती में बा हो जाएगी और दूसरी बड़ी-बड़ी पैकेज भी आपके हाथ लग सकती है

Top 10 MBA College In India

Top 10 MBA College In India: हां तो अगर आप MBA में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं तो आप जल्द से जल्द कैट एग्जाम 2023 के लिए आवेदन कर दें। क्योंकि कैट एग्जाम के लिए आवेदन आखिरी तारीख खत्म होने वाली है। कैट की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आईआईएम सहित अन्य कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा देश में कई अन्य एमबीए एग्जाम भी आयोजित किए जाते हैं। एमबीए की पढ़ाई आप अच्छे कॉलेज से कर सकें, इसी को ध्यान में रखकर हम आपको टॉप-10 कॉलेजों के बारे में बता रहे हैं…..

आईआईएम अहमदाबाद – IIM Ahmedabad 

IIM Ahmedabad: आईआईएम अहमदाबाद देश का नंबर-1 बिजनेस स्कूल है। भारत सरकार, गुजरात सरकार और औद्योगिक क्षेत्रों के सक्रिय सहयोग से एक स्वायत्त निकाय के रूप में 1961 में इसकी स्थापना हुई। चार दशकों में यह भारत के प्रमुख प्रबंधन संस्थान से एक उल्लेखनीय अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन स्कूल के रूप में विकसित हुआ है। अगर यहां पर आपको एमबीए के लिए एडमिशन मिल गया तो आपका 100 प्रतिशत प्लेसमेंट हो जाएगा। साथ ही करोड़ों रुपए का पैकेज भी मिल जाएगा।

आईआईएम बैंगलोर – ​IIM Bangalore​ 

IIM Bangalore: आईआईएम बैंगलोर का बिजनेस स्कूलों की रैंकिंग में दूसरा स्थान है। कैट की परीक्षा में अच्छा स्कोर करके आप भी यहां पर मैनेजमेंट कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं। यहां से पढ़ाई करने के बाद अभ्यर्थियों का आसानी से करोड़ों का रुपए का प्लेसमेंट हो जाता है।

आईआईएम कोझीकोड – IIM Kozhikode

IIM Kozhikode: आईआईएम कोझीकोड, केरल में स्थित है। इसका बिजनेस स्कूलों की रैंकिंग में तीसरा स्थान है। अगर आप भी यहां से मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहते हैं तो प्रवेश ले सकते हैं। हालांकि यहां पर एडमिट कैट के स्कोर के आधार पर होता है।

आईआईएम कलकत्ता – ​IIM Calcutta​

IIM Calcutta: आईआईएम कलकत्ता से भी एमबीए या फिर अन्य मैनेजमेंट का कोर्स किया जा सकता है। यह कॉलेज पश्चिम बंगाल में स्थित है। भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (आईआईएमसी) की स्थापना नवंबर 1961 में भारत सरकार द्वारा अल्फ्रेड पी. स्लोअन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एमआईटी), पश्चिम बंगाल सरकार, फोर्ड फाउंडेशन और भारतीय उद्योग के सहयोग से प्रबंधन में स्नातकोत्तर अध्ययन व अनुसंधान के लिए पहले राष्ट्रीय संस्थान के रूप में की गई थी।

इंडियन इंस्टीट्यूट टेक्नोलॉजी, दिल्ली – Indian Institute of Technology, Delhi

Indian Institute of Technology, Delhi: देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में आईआईटी दिल्ली को भी स्थान मिला है। ऐसे में अगर आप भी कैट की परीक्षा क्लियर करते हैं तो इस कॉलेज से भी एमबीए कर सकते हैं। प्लेसमेंट के बाद यहां से अभ्यर्थियों का लाखों-करोड़ों का प्लेसमेंट आसानी से हो जाता है।

आईआईएम लखनऊ – IIM Lucknow

IIM Lucknow: भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ आईआईएम कलकत्ता, आईआईएम अहमदाबाद और आईआईएम बैंगलोर के बाद भारत में स्थापित होने वाले प्रतिष्ठित आईआईएम परिवार के प्रबंधन स्कूलों में चौथा है। आईआईएम की स्थापना की कल्पना और शुरुआत भारत के पहले प्रधान मंत्री – पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी। संस्थान की स्थापना वर्ष 1984 में हुई थी। तब से आईआईएमएल ने अपने संकाय, पूर्व छात्रों और सहायक कर्मचारियों के माध्यम से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। ऐसे में आप भी यहां से कैट की परीक्षा पास करने के बाद एमबीए कर सकते हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग, मुंबई – ​National Institute of Industrial Engineering, Mumbai​

National Institute of Industrial Engineering, Mumbai: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग, मुंबई से भी आप एमबीए कर सकते हैं। NIRF 2023 की रैंकिंग में इस स्थान का 7वां स्थान है। यहां से पढ़ाई के बाद अभ्यर्थियों का लाखों-करोड़ों का प्लेसमेंट आसानी से हो जाता है।

आईआईएम इंदौर – ​IIM Indore​

IIM Indore: आईआईएम इंदौर का देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में 8वां स्थान है। कैट की परीक्षा में अच्छी पर्सेटाइल लाने पर आप यहां पर भी प्रवेश ले सकते हैं। पिछले वर्ष यहां के अभ्यर्थियों को बढ़िया प्लेसमेंट मिला था। फीस आदि कि जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है

एक्सएलआरआई, जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट – XLRI, Xavier School of Management

XLRI, Xavier School of Management: एक्सएलआरआई, जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से भी स्टूडेंट्स एमबीए कर सकते हैं। यहां पर उन्हें प्रवेश मिल पाता है, जिनकी रैंक अच्छी होती है। फीस, सीट आदि की जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर डिटेल्स दी गई है।

आईआईटी, बॉम्बे – ​IIT, Bombay​

IIT, Bombay: स्टूडेंट्स आईआईटी, बॉम्बे से भी एमबीए की पढ़ाई कर सकते हैं। देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में इस संस्थान का भी नाम शामिल है। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां से पढ़ाई के बाद अभ्यर्थियों का आसानी से प्लेसमेंट हो जाता है।

Last updated:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *