शिक्षा

Medical College Fees: सरकार का घोषणा! मेडिकल कॉलेज की फीस भरेगी सरकार, ऐसे मिलेगा इसका लाभ

Medical College Fees: अगर आप यहां के सरकारी स्कूलों से पढ़ाई की हैं, तो मेडिकल कॉलेज में एडमिशन होने पर उसकी फीस वहां की सरकार भरेगी. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने की है. जो भी छात्र इसका लाभ लेना चाहते हैं, वे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें. मेरा उम्मीद है कि या आर्टिकल आपको काफी पसंद आएगा आर्टिकल को आप शेयर करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस आर्टिकल को पढ़कर कुछ नया सीख सके और लाभ भी मिल सके चलिए आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं:

Medical College Fees

Government pay Medical College Fees

Government pay Medical College Fees: सरकारी स्कूलों से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए गुड न्यूज है. जो भी छात्र सरकारी स्कूलों से पढ़ाई करके मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेते हैं, तो सरकार उसकी पूरी फीस भरेगी. इसकी घोषणा पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी (N Rangasamy) ने गुरुवार को की है. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रशासन चालू शैक्षणिक वर्ष के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों में शामिल होने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों द्वारा देय पूरी ट्यूशन फीस को सरकार वहन करेगी.

यह भी पढ़ें:- Gold Price Rate Today: सुबह होते ही सोने के तेवर पड़े ढीले, 22 कैरेट वाला गोल्ड मात्र इतने में खरीदें

मेडिकल कॉलेज की फीस भरेगी सरकार

सीएम एन रंगासामी (N Rangasamy) ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन छात्रों ने सरकार द्वारा संचालित संस्थानों में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है और NEET परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे इस योजना के लिए योग्य हैं. यहां सरकारी स्कूलों के छात्रों को अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में होरिजेंटल रिजर्वेशन के 10 प्रतिशत कोटा के तहत प्रवेश दिया जाएगा. पीटीआई के मुताबिक उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार कॉलेजों से कहेगी कि वे छात्रों पर ट्यूशन फीस का भुगतान करने के लिए दबाव न डालें क्योंकि यह प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा.

सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेगा रिजर्वेशन

केंद्र शासित प्रदेश में प्रोफेशनल्स कोर्सेज में शामिल होने वाले छात्रों का चयन केंद्रीकृत प्रवेश समिति (CENTAC) के माध्यम से किया जाता है. इस महीने की शुरुआत में केंद्र ने कोटा लागू करने के पुडुचेरी सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. इस बीच, पुडुचेरी एआईएडीएमके के संयोजक ए अनबालागन ने मीडिया को बताया कि मेडिकल एजुकेशन में सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण शुरू करने के लिए सरकार को मनाया जा रहा है. उन्होंने कोटा शुरू करने के लिए रंगासामी को धन्यवाद दिया है.

Last updated:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *