खेल

CBSE Board Exam 2024 Sample Papers Out: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पेटर्न में बड़ा बदलाव! यहां चेक करें 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर्स

CBSE Board Exam 2024 Sample Papers

CBSE Board Exam 2024 Sample Papers: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए सेंपल पेपर्स जारी कर दिए हैं. बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर सब्जेक्ट वाइज सैंपल पेपर्स चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. इन पेपर से वो आने वाली परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव

पेपर को अच्छे से अटेंप्ट करने के लिए उसके पैटर्न को समझना जरूरी है. ये एग्जाम के समय टाइम मैनेजमैंट में सहायता करता है. साल 2024 में होने वाली परीक्षा में पेपर के 5 सेक्शन में विभाजित होगा. पहले पार्ट में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न मिलेंगे. इसके अलावा इस बार CBSE ने एक बड़ा बदलाव भी किया है. 10वीं कक्षा के पेपर में 50 सवाल और 12वीं के पेपर में 40 सवाल क्षमता आधारित आएंगे. क्षमता आधारित प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप, लॉन्ग और शॉर्ट आंसर वाले होंगे. इसकी आधिक जानकारी प्रश्न पत्र बैंक में मिल जाएगी. 2023 में 10वीं में 30% और 12वीं 20% सवाल क्षमता आधारित पूछे गए थे.

सैंपल पेपर के फायदे

जब एक बार बच्चे ये जान लेते हैं कि पेपर किस पैटर्न में आएगा तो उन्हें एग्जाम की तैयारी करने और लिखने में काफी आसानी हो जाती है. सैंपल पेपर से उन्हें आइडिया हो जाता है कि पेपर में किस तरह के प्रश्न आ सकते हैं और इन प्रश्नों के जबाव वो कैसे लिख सकते हैं. सैंपल पेपर से स्टूडेंट्स ये भी जान सकते हैं कि पेपर लिखने में कितना समय लगेगा और वो कैसे वक्त रहते पेपर पूरा लिख सकते हैं. इस बार 10वीं के साइंस के पेपर में 39 सवाल होंगे जो 80 मार्क्स के होंगे.

Recent Posts

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 कब होंगी?

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं लगभग 55 दिनों में आयोजित की जाएंगी. आधिकारिक नोटिस में लिखा है, ‘सीबीएसई कक्षा 10Bवीं और 12वीं के लिए शैक्षणिक वर्ष 2023-24 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से आयोजित करेगा. 10वीं की परीक्षा 21 मार्च और 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल तक खत्म होने की उम्मीद है. हर साल 35-40 लाख स्टूडेंट 10वीं और 12वीं करने के लिए CBSE में अपना रजिस्ट्रेशन कराते हैं.

Important links 

CBSE Class 10th Exam 2024 Sample Papers Download link Click Here 
CBSE Class 12th Exam 2024 Sample Papers Download link Click Here 
Join Telegram Click Here 

Last updated:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *